Skip to main content

वृक्ष देवता की आरती


वृक्ष देवता की आरती


ॐ जय वृक्ष देवा, स्वामी जय जय वृक्ष देवा।

मधुर मधुर फल दाता, मधुर मधुर फल दाता। 

शीतल छांव दाता।। ॐ जय वृक्ष देवा ....... (1)


तुम धरती के रक्षक, प्राण वायु दाता। 

स्वस्थ्य सुखी हो सब जन, स्वस्थ्य सुखी हो सब जन। 

तुम आश्रय दाता।। ॐ जय वृक्ष देवा ....... (2)


श्याम घटा के दर्शन, तुम बिन न होते।

तुम देकर के निमंत्रण, तुम देकर के निमंत्रण। 

बादल बरसाते।। ॐ जय वृक्ष देवा ....... (3)


सुंदर पक्षी चहकते, डाल - डाल तेरी। 

कोयल कूह कूह  कूके, कोयल कूह कूह  कूके। 

महिमा गाय तेरी।। ॐ जय वृक्ष देवा ....... (4)


आरोग्य है तुमसे मिलता, फल - फूल मिले अनुपम। 

परोपकारी प्रभु तुम हो, परोपकारी प्रभु तुम हो। 

तुम जीवन दाता।। ॐ जय वृक्ष देवा ....... (5)

Comments