वो दिन है कितना दूर, वो दिन है कितना दूर जब अपने - अपने सबके सपने होंगे पूरे, ये देश मेरा जागे जग में सबसे आगे x 2 ये देश मेरा जागे जग में हो सबसे आगे - आगे ये देश मेरा जागे जग में सबसे आगे x 2 पावन तीरथ जैसा सभी को लागे वो दिन है कितना दूर, वो दिन है कितना दूर।। वो दिन है कितना दूर, वो दिन है कितना दूर करो जतन मेरा वतन बने ऐसा चमन देखे नयन झूमे सभी का मगन तन मन करो जतन मेरा वतन बने ऐसा चमन देखे नयन झूमे सभी का मगन तन मन स्वर्ग से सुंदर ऐसा सभी को लागे वो दिन है कितना दूर, वो दिन है कितना दूर।। वो दिन है कितना दूर, वो दिन है कितना दूर जो भी हो तुम वही है हम चाहे जो है धर्म एक ही है कोम इसी माटी में लिया है तो जनम मां की मूरत ऐसा सभी को लागे वो दिन है कितना दूर, वो दिन है कितना दूर जब अपने - अपने सबके सपने होंगे पूरे, ये देश मेरा जागे जग में सबसे आगे x 2 ये देश मेरा जागे जग में हो सबसे आगे - आगे ये देश मेरा जागे जग में सबसे आगे x 2 पावन तीरथ जैसा सभी को लागे वो दिन है कितना दूर, वो दिन है कितना दूर वो दिन...
पाठ्य पुस्तकें कुछ कहना चाहती हैं............. प्यारे दोस्तों , मैं आपका दोस्त हूँ I ऐसा दोस्त जो आपको बहुत सी नई – नई जानकारीयां देगा I देश और दुनिया के बारे में बताएगा I परिवार और समाज में मिल – जुल कर रहना सीखाएगा I चाँद और तारों के किस्से सुनाएगा I एक जोड़ एक , दो होता है और एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं कैसे ? इसका रहस्य बताएगा I एक सभ्य नागरिक बनने के सारे गुण सीखाएगा I बस..... मुझसे दोस्ती करने के लिए आपको एक कदम बढ़ाना होगा I Ø सबसे पहले मुझे संभाल कर रखना होगा I जिल्द लगा कर मेरा तन ढकना होगा I जिल्द पारदर्शी हो , ताकि मेरे आवरण से हमेशा आप रु – ब – रु हों I Ø मुझको बोल – बोल कर पढ़ना होगा I सुनना और समझना होगा I गुरुजी के पढ़ाने से पहले खुद मुझको पढ़कर समझने की कोशिश करनी होगी I जब समझ में न आये मेरी बात तो आप करो गुरुजी से प्रश्न I Ø पेन्सिल का करें इस्तेमाल , मेरे अंदर ही हर बात , जो आपको लगे अच्छी , उसे रेखांकित कर बार – बार पढ़ें आप I Ø पढ़ने के साथ लिखना भी होगा I मेरे अंदर लिखी बात को समझ कर अ...